कलेक्टर ने विश्राम स्थल बैद्यनाथ मंदिर का लिया जायजा
- भोगीशैल परिक्रमा-2023 का चौथा दिन
- महिला यात्रियों से किया संवाद
जोधपुर,कलेक्टर ने विश्राम स्थल बैद्यनाथ मंदिर का लिया जायजा।
भोगीशैल परिक्रमा यात्रा 2023 के चौथे दिन सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पड़ाव स्थल बैद्यनाथ का निरीक्षण किया।
ये भी पढ़ें- पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव कार्यक्रम घोषित
गुप्ता ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जहां उन्होंने महिला यात्रियों से संवाद किया एवं मंदिर सेवक से बात कर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पड़ाव स्थल पर समुचित चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर(शहर प्रथम) डॉ.भास्कर बिश्नोई एवं निगम के अधिकारी,यात्रा आयोजक समिति के सदस्य उपस्थित थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews