Doordrishti News Logo

कलक्टर ने किया एमडीएमएच में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण

जोधपुर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को मथुरा दास माथुर अस्पताल में चल रहे दैनिक कार्यो की देखरेख तथा अस्पताल में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर,ओपीडी ब्लाॅक,आईपीडी का अवलोकन किया। अस्पताल में चल रहे मल्टीफ्लोर आईसीयू, ट्रोमा हाॅस्पिटल, डायग्योनिस्ट विंग की साइट,ओपीडी, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का काउन्टर आदि का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से व्यवस्थाओं व सुविधाओं व उनके स्वास्थ्य का संज्ञान लिया। अस्पताल की ओपीडी व आईपीडी सेवाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया।

कलक्टर ने किया एमडीएमएच में चल रहे विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण

आरएसआरडीसी के अधिकारियों को एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा हाॅस्पिटल, मल्टीफ्लोर आईसीयू के कार्य को शीघ्रातिशीध्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। अधीक्षक एमके आसेरी को ट्रोमा में सीटीस्केन मशीनों के प्रकियाधीन टेंडरो का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। एमडीएम के ब्लड बैंक का भी अवलोकन किया तथा वहां ब्लड स्टाॅक उपलब्धता की जानकारी ली और ब्लड स्टाॅक में वृद्धि के लिए नियमित ब्लड डोनेशन केम्प आयोजित करने लिए कहा। अस्पताल अधीक्षक को परिसर में सड़क के रखरखाव का प्लान बनाने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य एवं नियंत्रक एसएन मेडिकल काॅलेज डाॅ एसएस राठौड़, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026