Doordrishti News Logo

वाटसएप कॉल से खाता संबंधी जानकारी जुटाई, लिंक भेज कर उड़ाए 65 हजार

साइबर क्राइम

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड सेक्टर 21ई में रहने वाली एक महिला से शातिर ने ऑनलाइन फ्रॉड किया। उसने वाटसएप कॉल के साथ खाता संबंधी जानकारी जुटाई, लिंक भेजे और खाते से 65 हजार रूपए उड़ा लिए। पीडि़ता ने अब पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने धोखाधड़ी एवं आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। अनुसंधान थानाधिकारी लिखमाराम की तरफ से किया जा रहा है।

चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेेक्टर 21ई / 203 में रहने वाली अनिता बोहरा पत्नी जगदीश बोहरा ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके पास शख्स ने वाटसएप कॉल कर खाते में रूपए डालने की बात की फिर उसने जानकारी जुटाने के साथ ही लिंक भी भेजे। उसके खाते में रूपए किस कारण से डालने थे इस बारे में वह खुलासा नहीं कर पाई। शातिर ने ऑनलाइन उसके खाते से 65 हजार रूपए पार कर लिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: