Doordrishti News Logo

जेडीए ने हटाया अतिक्रमण,अवैध निर्माण कार्यों को करवाया बंद

जोधपुर,जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा गुरुवार को ग्राम पाल में सड़क से अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माण कार्यों को बंद करवाया गया। आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्तगण द्वारा अपने-अपने जोन में अवैध निर्माणों‌ व अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है।

आयुक्त कमर चौधरी के निर्देशानुसार पूर्वी पाल योजना का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सी सेक्टर के भूखंड संख्या 205 में चल रहे अवैध निर्माण कार्य बंद करवाया गया। इसी प्रकार उपायुक्त पूर्व अनिल पूनिया के निर्देशानुसार आशापूर्णा टाउनशिप विद्याश्रम स्कूल के सामने भूखंड संख्या 4 पर जेडीए की स्वीकृति के बिना चल रहे मकान के निर्माण कार्य को बंद करवाया गया और मौके से निर्माण में काम आने वाले औजारों को किया गया।

जेडीए ने हटाया अतिक्रमण,अवैध निर्माण कार्यों को करवाया बंद

उपायुक्त दक्षिण राजेंद्र सिंह चांदावत के निर्देशानुसार तहसीलदार दक्षिण मोहित आशिया के निर्देशन में ग्राम पाल के खसरा संख्या 60/1 व 61 में स्थित आदित्य नगर तथा ग्राम पाल के खसरा संख्या 56 में स्थित विजन पर्ल रजत टाउनशिप को जोड़ने वाले सड़क का मौका निरीक्षण में पाए गए अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। कार्यवाहियों के दौरान प्रवर्तन अधिकारी उत्तर प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक पश्चिम अनिल शर्मा मय अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026