Doordrishti News Logo

हर पटरी साफ-सुथरी अभियान,भगत की कोठी में की सफाई

मुस्कान सच्ची सेवा समिति ने किया सहयोग

जोधपुर,रेलवे स्टेशन और उनके आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता के महत्ती उद्देश्य से भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जा रहे हर पटरी साफ-सुथरी अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को भगत की कोठी रेलवे स्टेशन रेल पटरियों के मध्य व्यापक सफाई की गई।

मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने बताया की आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और रेलवे के संयुक्त अभियान के तहत जोधपुर मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर ट्रकों को चिन्हित कर वहां हर पटरी साफ-सुथरी अभियान संचालित किया जा रहा है जिसके तहत शुक्रवार को गैर सरकारी संस्थान मुस्कान सच्ची सेवा समिति के सदस्यों ने रेल कर्मचारियों के साथ रेल पटरियों के बीच और स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में सघन साफ-सफाई अभियान संचालित किया।

ये भी पढ़ें- मेरिट में आने वाले 111 विद्यार्थियों को 3 रुपये में कोचिंग,रहने व खाने की सुविधा

इस दौरान रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को भी प्लेटफार्म और ट्रेन में स्वच्छता रखने के प्रति जागरूक किया गया।भगत की कोठी स्टेशन अधीक्षक बस्तीराम सांखला ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक वीरेंद्र सिंह टाक,मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पवन कुमार, मुस्कान सच्ची सेवा समिति के अध्यक्ष धनराज बागरेचा के अलावा सदस्य यशपाल सिंह,राकेश सेन,रोहित शर्मा, दिव्यांशु, ब्रह्म रांकावत,अरविंद,विशाल, रितेश इत्यादि ने सफाई अभियान में व्यापक सहयोग किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026