Doordrishti News Logo

जोधपुर, प्रतिष्ठित लॉ विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए क्लैट परीक्षा इस 23 जुलाई को होगी। परीक्षा का आयोजन दोपहर दो से चार बजे तक किया जाएगा। इसके लिए जोधपुर में चार व कोटा में एक परीक्षा केन्द्र स्थापित किया गया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर की कुलसचिव नेहा गिरी ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के 22 विधि विश्वविद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जा सकेगा। इस वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन ऑफ लाइन मोड में किया जा रहा है।

जोधपुर में चार केंद्रों पर होगी परीक्षा

कुलसचिव नेहा गिरी ने बताया कि जोधपुर में चार परीक्षा केन्द्रों में से विधि विश्वविद्यालय में 509, आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 209, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर में 128 व राजकीय अंबेडकर आवासीय विद्यालय में 142 परीक्षार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। इसके अलावा कोटा जिले के ओम कोठारी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में 346 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर विधि विश्वविद्यालय ने अपने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। गश्ती दल भी गठित किया गया है। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

ये भी पढ़े – चौधरी परिवार एकाकीपन का शिकार, सामूहिक आत्महत्या का शिकार

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाऊनलोड करे – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026