Doordrishti News Logo

जेएनवीयू वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों में झड़प, पुलिस ने छुड़ाया

पेपर लीक मामला

जोधपुर, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में गत दिनों बीए परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद से कॉलेज परिसर में माहौल गर्माया हुआ है। अब तक जांच रिपोर्ट नही मिलने पर गुस्साए छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार की दोपहर में एबीवीपी के छात्र इस मांग के निराकरण के आए थे। साथ में एनएसयूआई के छात्र भी मौजूद थे। इस पर दोनों के छात्र नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए उलझ गए। एक बारगी माहौल काफी गर्मा गया। मगर मौके पर मौजूद पुलिस ने बाद में शांत करवा दिया।

जेएनवीयू वीसी कार्यालय के बाहर छात्रों में झड़प, पुलिस ने छुड़ाया

जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पुराना परिसर स्थित कुलपति कार्यालय के बाहर आज दोपहर में काफी संख्या में छात्र नेता और कार्यकर्ता एकत्र हो गए। एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्र नेता कुलपति से गत दिनों हुए पेपर लीक के प्रकरण में जांच में मांग करते आ रहे हैं। दोपहर में छात्रों के गुटों को देखते हुए पुलिस का जाब्ता कुलपति कार्यालय के बाहर लगाया गया। इस बीच छात्रों में ही झपड़ हो गई। वे पेपर लीक को लेकर एक दूसरे पर ही आक्षेप लगाने लगे। इससे माहौल गर्मा गया और वे उलझ गए। तब मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और आरएसी के जवानों ने उन्हें अलग थलग किया। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल को वहां लगाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्काउट गाइड प्रशिक्षण चारित्रिक सशक्तिकरण व राष्ट्रीय मूल्यों का संवाहक-आर्य

March 27, 2026

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

March 27, 2026

रामनवमी: शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की शोभायात्रा

March 27, 2026

ट्रेडिंग के नाम पर 68.71 लाख की ठगी

March 27, 2026

दो घरों से लाखों की नगदी के साथ आभूषण चोरी

March 27, 2026

कार्यालय बेच कर बकाया राशि अदा करने के आदेश

March 27, 2026

अविलम्ब ड्यूटी ज्वॉइन और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने देने का हाईकोर्ट का अहम आदेश

March 27, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में तीर्थ स्थलों का हो रहा विकास-मुख्यमंत्री

March 27, 2026

जोधपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

March 27, 2026