Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर विधायक मनीषा पंवार ने विधायक कोष से मथुरादास माथुर अस्पताल को एक वातानुकूलित एंबुलेंस भेंट की है। इस एंबुलेंस का एक सादे कार्यक्रम में लोकार्पण किया गया।

विधायक मनीषा पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोनाकाल को देखते हुए प्रदेश के सभी विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों में एंबुलेंस, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व अन्य मेडिकल उपकरण और सामग्री भेंट करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि अस्पतालों में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिये।

विधायक हॉस्पिटल एंबुलेंस भेंट

इसके लिए संबंधित विधायक आगे आए। उनके आह्वान पर उन्होंने अपने विधायक कोष से मथुरादास माथुर अस्पताल को यह वातानुकूलित एंबुलेंस भेंट की है। इस एंबुलेंस में सभी तरह की सुविधाएं मौजूद हैं।

Last day of sale , Buy now 👆

एंबुलेंस शहर के प्रत्येक कोने से मरीज लाने-ले जाने में काम आएगी। इसका संचालन मथुरादास माथुर अस्पताल प्रशासन द्वारा किया जाएगा। एंबुलेंस के लोकार्पण के दौरान डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एसएस राठौड़ सहित कई चिकित्सक व नर्सिंगकर्मी उपस्थित थे।

>>> जरूरतमंदों को सूखी राशन सामाग्री का वितरण

Amazon

 

 

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026