Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की नगरीय परिवहन सेवा से जुडी सिटी बसों के लिए आज नई गाइडलाइन जारी होने के बाद इस संबंथ में हो रही असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई। शहर में अब 50 फीसदी सवारियों के साथ सिटी बसों का संचालन हो सकेगा। जोधपुर नगर परिवहन सेवा यूनियन के संरक्षक हरिसिंह आर्य ने जिला प्रशासन से बातचीत के बाद बताया कि गाइड लाइन के अनुसार सिटी बसों में क्षमता से 50 फीसदी सवारियां ही बैठाई जा सकेंगी। सिटी बसों को सेनिटाइज करना होगा। बस स्टाफ सहित सभी सवारियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।