Doordrishti News Logo

सिटीबस ने छात्र को मारी टक्कर,मौत

  • जालोरी गेट सर्किल के पास में हादसा
  • सिटीबस जब्त

जोधपुर(डीडीन्यूज),सिटीबस ने छात्र को मारी टक्कर,मौत। शहर के जालोरी गेट सर्किल पर मंगलवार की सुबह एक सिटीबस के चालक ने पैदल छात्र को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। छात्र बीए फाइनल कर चुका था और बीएसटीसी की तैयारी कर रहा था। उसके मामा की तरफ से सरदारपुरा थाने में सिटी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी है। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया।

कॉटन मिल्स दुकान के गल्ले से 4.75 लाख की चोरी

सरदारपुरा थाने के हैडकांस्टेबल मनफूल ने बताया कि सालवों की ढाणी मथानिया का रहने वाला 21 वर्षीय महेंद्र पुत्र रामूराम जाट बीए फाइनल कर चुका था और बीएस टीसी की तैयारी कर रहा था। मंगल वार की सुबह के समय वह पैदल जालोरी गेट सर्किल के पास से निकल रहा था। वह बुक डिपो के सामने पहुंचा तब जालोरी गेट की तरफ से आई एक सिटीबस के चालक ने उसे चपेट में ले लिया।

हादसे में महेंद्र बुरी तरह घायल हो गया,उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। सिटीबस का चालक मंडोर निवासी सलीम बताया जाता है। मृतक महेंद्र के मामा जुड करवड़ निवासी श्याम लाल पुत्र नारायणराम जाट की तरफ से सिटीबस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। मामले में अग्रिम जांच जारी है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026