Doordrishti News Logo

सीआईडी निरीक्षक मुमताज खां राष्ट्रीय पुलिस पदक से सम्मानित

जोधपुर, सीआईडी जोधपुर पुलिस निरीक्षक मुमताज खां को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आज जयपुर में आयेाजित कार्यक्रम में पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पुलिस पदक प्रदान किया गया।

मुमताज खां को भारत सरकार की तरफ से राष्ट्रीय पुलिस पदक मिला है। जोधपुर जिले में वे एक मात्र पुलिस अधिकारी हैं जिन्हें आज इस सम्मान से नवाजा गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews