Doordrishti News Logo

जोधपुर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित रामनगर गार्डन में नीलकंठ फाउंडेशन और जॉइंट्स रॉयल लेडीज ग्रुप द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजकर प्रोग्राम में आए। बच्चों द्वारा नृत्य, भजन, भाषण तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर आधारित कहानियां सुनाई।

कृष्ण जन्माष्टमी फैंसी ड्रेस

सर्वोत्तम चुने गए बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। अध्यक्ष भूमि कृपलानी ने बताया की रासलीला में बच्चों ने पूरे उल्लास से नृत्य किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को अपने जीवन में रिश्तो की अहमियत के साथ उन्हें निभाने की कला सीखनी है तो श्रीकृष्ण से बड़ा कोई गुरु नहीं है।

कृष्ण जन्माष्टमी फैंसी ड्रेस

सेक्रेट्री प्रेरणा त्रिवेदी ने कहा कि अगर जीवन में सुख पाना हो तो यह पांच चीजें भगवान को अर्पित करें अभिमान, क्रोध,ईर्ष्या,घृणा, निराशा। कार्यक्रम में सीमा भुवन, सीमा माथुर, शकुंतला गुलेचा, मधु त्रिवेदी, हेमा रुपानी, भगवान सोनी, संतोष त्रिपाठी, डॉली माथुर, कशिश वाधवानी उपस्थित थे।

ये भी पढें – जिलापरिषद व पंचायत सदस्य पदों के लिए मतगणना 4 सितंबर को दो चरणों में होगी

ददूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026