Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत ने अभय कमांड के कांस्टेबल को फोन कर दी बधाई

सिरोही, अभय कमांड सेंटर में पदस्थ कॉन्स्टेबल को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन कर दी बधाई दी है। मुख्य मंत्री ने कहा कि इससे पूरे प्रदेश में एक अच्छा मैसेज जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सिरोही अभय कमांड सेंटर की स्क्रीन पर एक नाबालिग बच्ची को एक व्यक्ति एकांत में ले जाकर अश्लील हरकत करता नजर आया था। इसकी सूचना कॉन्सटेबल ने कंट्रोल को भेजी और पुलिस तुरन्त हरकत में आई और उस स्थान पर तुरन्त पहुंची। जिससे अप्रिय घटना होने से बच गई। इस बात के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज फोन पर कांस्टेबल और सभी को बधाई दी। मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर फोन पर बातचीत का वीडियो डाला गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews