Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री ने किया होलिका दहन, प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर होली पूजन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री गहलोत श्रीराज राजेश्वरी मंदिर में अपनी धर्मपत्नी सुनीता गहलोत के साथ आरती कर होली पूजन किया। उन्होंने मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया।

ये भी पढ़ें- बाइक चोरी का अरोपी गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

राजस्थान पुलिस की 4 आरएसी बटालियन के जवानों तथा लोक कलाकारों ने चंग की थाप पर होली के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्यमंत्री ने कलाकारों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: