मुख्यमंत्री भजनलाल गुरुवार को संक्षिप्त दौरे पर जोधपुर आयेंगे

शिकारपुरा में संत राजाराम के जन्मोत्सव एवं शहर में रामनवमी कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मुख्यमंत्री भजन लाल गुरुवार को संक्षिप्त दौरे पर जोधपुर आयेंगे। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा गुरुवार 26 मार्च को जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर रहेंगे तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

उपभोक्ता संरक्षण अभियान के तहत दो फर्मों पर कार्रवाई,जुर्माना लगाया

निर्धारित कार्यक्रमानुसार मुख्यमंत्री प्रातः 10:45 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 10:50 बजे वहां से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे हैलीपेड, शिकारपुरा (लूणी) पहुंचेंगे। इसके पश्चात वे प्रातः 11:10 बजे राजा राम ऑंजना आश्रम,शिकारपुरा पहुंचकर 11:10 से 11:25 बजे तक संत राजाराम की समाधि के दर्शन करेंगे।मुख्यमंत्री शर्मा प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक राजाराम ऑंजणा आश्रम ट्रस्ट,शिकारपुरा में आयोजित संत राजाराम के 144वें जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12:40 बजे शिकारपुरा हैलीपेड से प्रस्थान कर 12:50 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 1 बजे घंटाघर,नई सड़क क्षेत्र में आयोजित राम नवमी शोभायात्रा एवं पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1:35 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे तथा 1:40 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related posts: