Doordrishti News Logo
  • सीने में तेज दर्द पर एसएमएस ले जाया गया था
  • 90 प्रतिशत ब्लॉकेज आया
  • मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा मैं ठीक हूँ
  • मुख्यमंत्री की एंजियोप्लास्टी की गई
  • उन्हें सीसीयू में रखा गया है,वे स्वस्थ हैं

जोधपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की तबियत आज अचानक बिगड़ गई। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत पर मुख्यमंत्री निवास का स्टाफ उन्हें तुरन्त सवाई मानसिंह अस्पताल लेकर गया। मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य बिगड़ने की सूचना पर पुलिस प्रशासन और अस्पताल कर्मीयों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री को एसएमएस अस्पताल में उनकी कई जांचे हुई, उन्हें 90 प्रतिशत ब्लॉकेज होने से एंजिप्लास्टि की गई। अब उन्हें सीसीयू में रखा गया है, वे स्वास्थ्य हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एंजियोप्लास्टी

मुख्यमंत्री गहलोत को आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने जाना था। स्वास्थ्य खराब होने से उनका दिल्ली दौर रद्द कर दिया गया। स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण अब कुछ दिन तक वे बाहर की कोई यात्रा नही करेंगे। सवाई मान सिंह अस्पताल के प्रोटोकॉल के अनुसार मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ सुधीर भंडारी, एसएमएस हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ राजेश शर्मा,कार्डियोलॉजी स्पेसलिस्ट व अन्य विभाग के विशेषज्ञों की टीम ने उन्हें चेक किया। चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा उनके साथ अस्पताल में हैं। मुख्यमंत्री की कार्डियक से सम्बंधित व अन्य जांचे कवाई गई। उनके एक आर्टरी में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज पाया गया। उनकी एंजियोप्लास्टी की गई, वे स्वस्थ हैं उन्हें सीसीयू में रखा गया है।

पिछले दिनों 29 अप्रैल 2021 को वे कोरोना संक्रमित भी हुए थे। आज उन्होंने अपने स्वास्थ्य के बारे में ट्वीट कर कहा कि कोविड के बाद मुझे स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हो रही थी। कल से सीने में तेज दर्द हो रहा था। अभी एसएमएस अस्पताल में सिटी एंजियोग्राफी करवाई है,अब एंजियोप्लास्टी की जाएगी मुझे खुशी है कि मैं इसे एसएमएस अस्पताल में करवा रहा हूँ। मैं ठीक हूँ जल्दी वापस आऊंगा आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं मेरे साथ हैं।

ये भी पढें – आरओ प्रतिनिधि मंडल विभिन्न समस्याओं को लेकर मिला जलशक्ति मंत्री से

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026