जोधपुर, शहर के नागौर रोड मंडलनाथ सर्कि ल के निकट रविवार की देर शाम एक केमिकल से भरा एक टैंकर पलटी खा गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पांच क्रे नों की मदद से टैंकर को सीधा करवा कर बाधित यातायात सुचारू करवाया गया। मौके पर दमकल की गाडिय़ों को भी बुलाया गया। गनीमत रही कि टैंकर में आग नहीं लगी अन्यथा बड़ा नुकसान भी हो सकता था। करवड़ पुलिस ने बताया कि गुजरात के डाईलॉन लॉजिस्टिक कंपनी का एक केमिकल से भरा टैंकर आज शाम को नागौर से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस टैंकर को शेरगढ़ के पाबूसर का रहने वाला धन्नाराम पुत्र रामूराम जाट चला रहा था। जब वह रलावास पुल और मंडलनाथ के बीच पहुंचा तब सामने से दो वाहन आ गए। टैंकर को ओवर टेक करते समय फिर पटरी से नीचे उतारा गया। ढलान पर वह चढ़ाई नहीं कर पाया और पलटी खा गया। सूचना पर एसीपी मंडोर राजेंद्रप्रसाद दिवाकर,करवड़ थानाधिकारी भारत रावत आदि वहां पहुंचे। टैंकर में केमिकल होने की जानकारी पर फायरस्टेशन से भी गाडिय़ों को ऐहतियात के तौर पर बुलाया गया। फायर बिग्रेड की गाडिय़ों ने पानी की बौंछारें डालने शुरू की ताकि आगजनी ना हो। वहीं आस पास से पांच के्रनों को बुलाया गया और टैंकर को सीधा खड़ा करवाया गया। एक बारगी वहां यातायात बाधित हो गया। जोकि घंटे भर बाद में सुचारू कर दिया गया। कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026