Doordrishti News Logo

जोधपुर, टोक्यो ओलिंपिक में भाग ले रहे भारतीय ओलिंपिक दल के उत्साहवर्धन तथा उनकी जीत की कामना के लिये जोधपुर रेल मंडल द्वारा चीयर फॉर इंडिया दौड़ का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेडियम जोधपुर में आयोजित इस दौड़ को मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय द्वारा झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।

ओलिंपिक भारतीय दल

उत्तरपश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा टोक्य़ो ओलिंपिक में भारतीय दल का उत्साह व मनोबल बढाने के लिये देशव्यापी अभियान शुरु किया गया है। इस अभियान में शुक्रवार से टोक्यो में प्रारम्भ हो रहे ओलिंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के लिये शुभकामनाओं के संदेश को देशभर से व्यापक समर्थन देने के लिये दौड़ आयोजित की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के सचिव व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा ने बताया जोधपुर रेलवे स्टेडियम में आयोजित चीयर फार इंडिया दौड में रेलवे खिलाड़ीयों तथा बच्चों ने भाग लिया। इस दौड को मंडल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ के पश्चात खिलाड़ियों तथा विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों व युवाओं ने जोश पूर्वक भारतीय ओलिंपिक दल की विजय के लिये नारे लगाए।

ओलिंपिक भारतीय दल

इस अवसर पर भारत के खेल क्षेत्र के भविष्य बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। मंडल रेल प्रबन्धक पाण्डेय ने बच्चों का ओलिंपिक दल के प्रति उत्साह देखकर विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी भारतीय दल अच्छा प्रदर्शन करेगा तथा ये बच्चे भी मैडल जीत कर देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक मनोज जैन, जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा तथा उत्तर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण समिति की सचिव डॉ उषा बासना मौजूद थी।

जोधपुर मंडल खेलकूद संघ के सचिव व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर रवि मीणा ने बताया कि ‘चीयर फार इंडिया’ अभियान के तहत स्लोगन के साथ एक बैनर भी बनाया गया है। बैनर का प्रयोग करके अपनी सेल्फी लेकर उसे सोशल मीडिया पर लगा सकते हैं और भारतीय दल की सफलता के लिये कामना कर सकते हैं।

ये भी पढ़े – स्वायत्त शासन, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल 24 को जोधपुर आयेंगे

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026