Doordrishti News Logo

नकली सोना देकर किराणा व्यापारी से पांच लाख की ठगी

एक किलो नकली सोना देकर बाड़मेर के दो व्यक्ति ले गए रूपए

जोधपुर, शहर के मोगड़ा घुमटी के पास मेंं किराणा की दुकान चलाने वाले व्यापारी से दो व्यक्ति नकली सोने को असली बताकर पांच लाख रूपयों की ठगी कर गए। पहले जांच स्वरूप सोने की कड़ी दी गई। जो सही मिलने पर प्रलोभन में आए व्यापारी ने पांच लाख दे दिए। बाद में सोना नकली मिला। एक किलो नकली सोना दिया गया। इसमें किसी बाड़मेर के व्यक्ति का हाथ होना बताया गया है। फिलहाल पुलिस अब जालसाजों की तलाश कर पहचान के प्रयास कर रही है।

कुड़ी थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: जैसलमेर के नाचना हाल मोगड़ा घुमटी के पास में किराणा की दुकान लगाने वाले घेवरचंद पुत्र नंदलाल खत्री ने यह रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह शनिवार को अपनी दुकान पर था। तब दो व्यक्ति आए। इसमें एक ने अपना नाम दूदाराम मेघवाल बाड़मेर होना बताया। इन्होंने अपने पास किसी स्थान पर सोना मिलना बताया और कहा कि वे इसे बेचना चाहते हैं। सोना तकरीबन एक किलो होना बताया। सोने की अनुमानित कीमत बाजार में अभी 50 लाख है। वे उसे 5 लाख में देे देंगे। झांसे में घेवरचंद ने सोना खरीद की इच्छा जता दी। तब कमरबंद नाप की एक कड़ी निकाल कर व्यापारी को दी गई और उसे जांच के लिए भेजने को कहा गया। तब घेवरचंद उस कड़ी को लेकर सुनार के पास गया। तब बताया कि यह सोना है और इसमें 75 फीसदी सोना है।

रविवार को फिर दोनों शख्स घेवरचंद के पास आए और पांच लाख रूपए लेकर उसे नकली सोना थमा कर चले गए। बाद में घेवरचंद ने यह सोना सुनार के पास चेक करवाया तो वह नकली निकला। कुड़ी थाना पुलिस ने अब धोखाधड़ी में केस दर्ज कर जालसाजों की तलाश आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: