Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के नया तालाब नागौरी गेट के अंदर रहने वाले एक व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी हुई। उसे किसी शातिर ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर कॉल किया और पिन नंबर लेने के बाद खाते से 75 हजार रूपए उड़ा लिए। पीडि़त ने अब नागौरी गेट थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। आईटी एक्ट एवं धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है।

नागौरी गेट थानाधिकारी राजूराम ने बताया कि नया तालाब नागौरी गेट के अंदर रहने वाले अब्दूल रशीद पुत्र साबिर की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पास किसी शख्स का कॉल आया और कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ानी है। इसके लिए वह पिन नंबर देवें। तब झांसे में अब्दूल रशीद ने पिन नंबर बता दिए। फिर उसके एसबीआई खाते से तीन बार में 75 हजार रूपए कट गए। मोबाइल पर आए संदेश से उसे ठगी का पता लगा।

ये भी पढें – हरियाली अमावस्या पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026