Doordrishti News Logo

सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी

जोधपुर,सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी। शहर के बनाड़ स्थित गुजरों का बास के एक युवक को उसके परिचित ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर बीस हजार की धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त ने बनाड़ थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। पुलिस की तरफ से जांच की जा रही है।बनाड़ पुलिस ने बताया कि गुजरों का बास निवासी राकेश पुत्र कानाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – 1.40 लाख की डकैती का छठा आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट में बताया कि नागौर जिले के फालकी निवासी जीतूूराम उसका परिचित होने के नाते कहा कि वह उसकी सरकारी नौक री लगवा सकता है। उसकी कई जगहों पर जान पहचान है। मगर नौकरी के लिए तीन लाख रुपए लगेंगे। इस झांसे में आकर पीडि़त राकेश ने यह बात अपने पिता को बताई तब आरोपी जीतूराम को 11 मई 2022 को बीस हजार रुपए दिए गए। रुपए दिए जाने के छह माह बाद बात की तो कहा कि वह काम प्रोसेस पर है। फिर साल भर से बात की तो कहा कि नौकरी नहीं है और तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।
बनाड़ पुलिस थाने में अब पीडि़त की तरफ से जीतूराम के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026