Doordrishti News Logo

लॉटरी खुलने का झांसा देकर कई सारे एप्स से 16 लाख की ठगी

  • पीड़ित पहुंचा पुलिस की शरण में
  • धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज

जोधपुर,लॉटरी खुलने का झांसा देकर कई सारे एप्स से 16 लाख की ठगी। शहर के प्रतापनगर स्थित एक निजी कॉलेज के सामने रहने वाले युवक को जालसाजों ने लॉटरी खुलने का झांसा देकर 16 लाख की ठगी कर डाली। काफी समय तक  युवक जालसाजों के खाते में रुपए डालता रहा।आखिरकार धोखाधड़ी का अहसास हुआ तब पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया है। मामले में प्रतापनगर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें – राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में राघोत्सव का शुभारम्भ

पुलिस ने बताया कि प्रतापनगर सोमानी कॉलेज के सामने रहने वाले घनश्याम पुत्र ओमाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि पिछले साल उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया था। जिसमें उसे लॉटरी में पांच लाख मिलने की जानकारी दी गई। तब उसने विनोमो ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप पर जाकर पता किया। इस पर उसे अन्य ऐप्स को डाउनलोड करना बताया गया।

यह भी पढ़ें – हॉस्टल रूम में मृत मिला छात्र,शव का कराया पोस्टमार्टम

उसके द्वारा अन्य ऐप्स डाउनलोड किए जाने पर जालसाजों ने उसे खाते में ऑनलाइन पांच लाख रुपए ट्रेडिंग होना बताया। मगर उन रुपयों को प्राप्त करने के लिए कुछ वेबसाइट और ऐप्स की जानकारी दे रखी थी। तब वह उन्हें डाउनलोड करता रहा। इसके लिए बकायदा उससे जालसाज लोग रुपए डलवाते रहे। वह काफी समय तक ऐप्स की जानकारी के आधार पर जालसाजों के विभिन्न खातों में 15-16 लाख रुपए डाल दिए। आखिरकार उसे ठगी का अहसास हुआ और अब वह प्रताप नगर पुलिस की शरण में पहुंचा। प्रतापनगर पुलिस ने प्रकरण धोखा धड़ी में दर्ज किया है। अग्रिम जांच अब शुरू की गई है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पेट्रोल डाल जलाने का प्रयास: बदमाशों ने स्कूटी को फूंका

September 28, 2026

दंपती ने बनाया बेटी को हवस का शिकार

September 28, 2026

सड़क पार कर रही महिला के गले से सोने की चेनपेडेंल तोड़ा

September 28, 2026

हत्या: घर के बाहर डॉग घुमाने की बात को लेकर युवक को हाथों और डंडों से पीटा,अस्पताल में मौत

September 28, 2026

प्रजापत समाज ने किया महापोर का स्वागत

September 28, 2026

केमिकल फैक्ट्री अग्नि कांड में झुलसे दो और फायर फाइटर्स की मौत,अब तक तीन मरे

September 28, 2026

देशव्यापी बैंक हड़ताल टली 28 से 30 सितंबर तक बैंक सामान्य रूप से खुलेंगे

September 28, 2026

Jingar Education Committee: 44वाँ प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

September 28, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर क्रांति की बात का आयोजन

September 28, 2026