Doordrishti News Logo
  • शराब ठेका सैल्समैन ने दर्ज कराया मुकदमा
  • क्रॉस केस हुआ दर्ज

जोधपुर, निकटवर्ती चौखा गांव में शराब ठेका सेल्समैन के साथ मारपीट करने और शराब की दुकान चलाने के लिए चौथ वसूली की मांग को लेकर वहां के सरपंच के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। चौखा सरपंच ने भी शराब ठेका सैल्समैन के खिलाफ मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने दोनों तरफ से केस दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि चौखा में शराब ठेका चलाने वाले मोहन सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि मंगलवार की रात को वह ठेके में सो रहा था। तब जीतू गहलोत एवं सुरेश परिहार नाम के शख्स वहां पर आए नींद से उठाकर उससे शराब की मांग की। तब उसने शराब देने से इंकार कर दिया। इस पर इन लोगों ने उससे मारपीट की। रिपोर्ट में आरोप है कि बाद में चौखा सरपंच चुन्नीलाल आया और ठेका चलाने को धमकाने लगा। वह पांच हजार रूपयों की मांग करने के साथ अवैध रूप से शराब भी मांगी।

ये भी पढ़े :- लॉकडाउन में पुलिस ने कमर कसी

इस घटना की जानकारी आज सुबह फैलने पर पुलिस भी हरकत में आई। इधर चौखा सरपंच की तरफ से भी राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि मंगलवार की रात को चौखा में चलने वाले शराब ठेके  पर लॉक डाउन के बाद भी शराब बेची जा रही थी। तब दुकान का वीडियो बनाया जा रहा था तब शराब ठेके के सैल्समैन व चार पांच लोगों ने उससे मारपीट की। चौखा सरपंच ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए इसका खंडन किया है। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दोनों तरफ से केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026