कल्पतरू शॉपिंग सेंटर में मचाया उत्पात फास्ट फूड का ठेला पलटा

  • युवक गिरफ्तार
  • दो नाबालिग के परिजनों को बुलाकर किया पाबंद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कल्पतरू शॉपिंग सेंटर में मचाया उत्पात फास्ट फूड का ठेला पलटा। शहर के कल्पतरू शॉपिंग सेंटर स्थित आर्शापूर्णा मॉल के समीप शनिवार तड़के तीन युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने आसपास तोड़ फ़ोड़ करते हुए एक फास्ट फूड का ठेला भी उलट दिया। ठेला चालक ने इस बारे में शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एक युवक को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो नाबालिग के परिजनों को बुलाकर पाबंद किया है।

थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि प्रतापनगर एलएल कॉलोनी निवासी राकेश ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई कि कल्पतरू शॉपिंग सेंटर स्थित आशापूर्णा मॉल के समीप अपना फास्ट फूड का ठेला लगाता है। शनिवार तडक़े चार बजे तीन युवक आए और आसपास एरिया में उत्पात मचाते हुए उसका फास्टफूड का ठेला उलट दिया। युवक इधर उधर सडक़ पर भागते देखे जा सकते हैं।

शिक्षण संस्थानों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम

शास्त्रीनगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच करते हुए प्रतापनगर सदर थाना पंचोलिया नाड़ी निवासी कुणाल पंडित पुत्र अजय पंडित को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया।

Related posts:

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026

पोलिंग बूथ में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पैर छूने पर विवाद

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से किया संवाद,लिया फीडबैक

September 11, 2026