Doordrishti News Logo

विभिन्न ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन

जोधपुर,विभिन्न ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन। रेलवे द्वारा वडोदरा स्टेशन पर संचालित होने वाली ट्रेनों के ट्रेक्शन में बदलाव के तकनीकी कार्य के कारण विभिन्न स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार रेलसेवाओं के विभिन्न स्टेशनों पर निम्नानुसार आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

1-गाड़ी संख्या 20484,दादर-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन जो 13 फरवरी से दादर से प्रस्थान करेगी वडोदरा व अहमदाबाद स्टेशनों संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा। इसी प्रकार गाडी संख्या 20483,भगत की कोठी-दादर एक्सप्रेस ट्रेन जो 15 फरवरी से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी,वडोदरा व भरूच स्टेशनों के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा गया है।

2-गाड़ी संख्या 12490, दादर- बीकानेर ट्रेन जो 11 फरवरी से दादर से प्रस्थान करेगी,सूरत,वडोदरा, आणंद,नदियाड एवं अहमदाबाद स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक रहेगा। इसी गाडी संख्या 12489, बीकानेर-दादर ट्रेन जो 13 फरवरी से बीकानेर से प्रस्थान करेगी,वडोदरा स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा।

3- गाड़ी संख्या 14805, यशवन्तपुर- बाडमेर एक्सप्रेस ट्रेन जो 12 फरवरी से यशवन्तपुर से प्रस्थान करेगी, वडोदरा,आणंद व अहमदाबाद स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा। इसी प्रकार गाडी संख्या 14806, बाडमेर-यशवन्तपुर एक्सप्रेस ट्रेन 15 फरवरी से बाडमेर से प्रस्थान करेगी,आणंद,वडोदरा व अंकलेश्वर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा।

4-गाड़ी संख्या 14808,दादर-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन जो 12 फरवरी से दादर से प्रस्थान करेगी,वडोदरा स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा। इसी प्रकार गाडी संख्या 14807,जोधपुर-दादर एक्सप्रेस ट्रेन जो 13 फरवरी से जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह वडोदरा व भरूच स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा।

यह भी पढ़ें- किन्नर सम्मेलन सम्पन्न

5-गाड़ी संख्या 19009,बान्द्रा टर्मिनस -बाडमेर एक्सप्रेस ट्रेन जो 16 फरवरी से बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, आणंद,नदियाड व अहमदाबाद स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा। इसी प्रकार गाडी संख्या 19010, बाडमेर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस जो 17 फरवरी से बाडमेर से प्रस्थान करेगी,वडोदरा व अंकलेश्वर स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन रहेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की ऐप्लिकेशम यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026