Doordrishti News Logo

जोधपुर मंडल की तीन प्रमुख ट्रेनों के संचालन दिवसों में परिवर्तन

चैन्नई,गुवाहाटी और शालीमार एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन दिन बदला

जोधपुर,एक अक्टूबर से लागू हुई रेलवे की नई समय सारिणी के अनुसार जोधपुर मंडल से चलने वाली तीन प्रमुख ट्रेनों के संचालन दिवसों में भी परिवर्तन किया गया है इनमें दो साप्ताहिक और एक त्रिसप्ताहिक ट्रेन है। डीआरएम गीतिका पांडेय ने बताया कि मंडल पर नई समय सारिणी को लागू किया जा रहा है और इस संबंध में विभिन्न माध्यमों से यात्रियों को भी अवगत कराया जा रहा है इसके बावजूद उन्हें अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलवे द्वारा निर्धारित साइटों से अपनी ट्रेन के संचालन समय की जांच कर लेनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर से लागू नई समय सारिणी के अनुसार जोधपुर मंडल से संचालित तीन ट्रेनों के संचालन दिवसों में परिवर्तन किया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार रेल सेवा 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस त्रिसाप्ताहिक बाड़मेर से अब सोमवार,बुधवार और शनिवार को संचालित की जाएगी, पहले यह मंगलवार,शुक्रवार और रविवार को थी। यह व्यवस्था एक अक्टूबर से लागू हो गई है।

इसी प्रकार रेल सेवा 15631 बाड़मेर- गुवाहाटी एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन जो बाड़मेर से रविवार को संचालित की जाती है,नई समय सारिणी के मुताबिक तीन अक्टूबर से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। उन्होंने बताया कि रेलसेवा 22664 जोधपुर-चैन्नई एग्मोर एक्सप्रेस साप्ताहिक का संचालन चार अक्टूबर से सोमवार की जगह मंगलवार को किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व एसएमएस सेवा 139 अथवा वेब साइट www.indianrail.gov.in या www.trainenquiry.com पर गाड़ी का समय जांचने का अनुरोध किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

5.300 किलो अफीम बरामद तस्कर गिरफ्तार

February 14, 2026

निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए नियामक आयोग का गठन प्रक्रियाधीन-उप मुख्यमंत्र...

February 14, 2026

गंगश्यामजी मंदिर में व्यवस्थाओं का निरीक्षण

February 14, 2026

नाडी परीक्षण सर्टिफिकेट कोर्स कार्यक्रम सम्पन्न

February 14, 2026

घर में बंधक बनाकर मारपीट वीडियो बनाया,भूखंड पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर पांच लाख ऐंठे

February 14, 2026

नाबालिग का अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा

February 14, 2026