Doordrishti News Logo

276 वाहनों के बनाए चालान

  • यातायात पुलिस का अभियान
  • काले शीशे लगी 49 गाडिय़ों के चालान
  • ओवर लोड 36 गाडिय़ां मिली

जोधपुर, कमिश्नरेट की यातायात पुलिस ने गुरूवार को यातायात नियमों के लिए उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इंटरसेप्टर वाहनों के जरिए कई गाडिय़ों के चालान बनाए। विभिन्न मदों में 276 गाडिय़ों के चालान बनाए गए।
इंटरसेप्टर पर लगे पुलिस निरीक्षक गोविंद व्यास, सोहनलाल, कैलाश एएसआई दिलीपसिंह आदि ने पाली रोड पर यह कार्रवाइयां की।

पुलिस ने इस दौरान रांग साइड के 30, ओवरलोड के 36, बिना हेलमेट के 12, सीट बैल्ट के 18, निर्धारित गति से तेज वाहन के 47, रंगीन शीशे लगी गाडिय़ों के 49, नो पार्किंग के 37 सहित कुल 276 वाहनों के चालान बनाए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: