Doordrishti News Logo

केेंद्र की सरकार ने जनता को छला, गहलोत ने जनता का दर्द समझा- तिवारी

जोधपुर,केेंद्र की सरकार ने जनता को छला,गहलोत ने जनता का दर्द समझा -तिवारी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनता के साथ वादाखिलाफी वाली राजनीति की है। महंगाई से लेकर से हर तरह से केंद्र सरकार विफल साबित हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता का दर्द समझते हुए कई योजनाओं को लागू किया और राहत प्रदान की है। वे बुधवार को जोधपुर प्रवास पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। तिवारी ने कहा कि केेंद्र सरकार ने जनता से कई वादे किए मगर पांच साल बाद भी महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ी है,ओपीएस लागू नहीं करने दिया। मगर गहलोत ने इन सबके उलट जनता का दर्द समझते हुए उन्हें राहत प्रदान की है। आज राज्य में पांच सौ रुपए में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। चिरंजीवी योजना के तहत 25 लाख का इलाज फ्री हो रहा है,जबकि देश की किसी भी भाजपा सरकार ने ऐसा किया हो तो बताएं। इतना ही नहीं दुर्घटना बीमा योजना लाई गई है जो अभी दस लाख है उसे आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़ें – धारदार चाकू के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद तिवारी ने प्रेसवार्ता में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जुबानी हमले करते हुए कहा कि आज राजस्थान में पेयजल की सबसे बड़ी समस्या है, यहां जोधपुर से केंदीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हैं मगर आज भी पेयजल की समस्या बनी है। करोड़ों का पैेकेज देने की बात केंद्र से हुई थी, मगर आज तक नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस चार राज्यों में अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कार्यकर्ताओं से नाराजगी के एक सवाल पर तिवारी ने कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे उनकी नाराजगी दूर होती जाएगी। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने केंद्र सरकार पर कहा कि सरकार ने दो करोड़ लोगों को रेाजगार देने का वादा किया था वो आज तक पूरा नहीं कर पाई। महंगाई तो लोग देख ही रहे हैं। शिक्षा रोजगार में देश पिछड़ा है। तिवारी ने जोधपुर में प्रेसवार्ता के बाद कांग्रेसी कार्यकतार्ओं की बैठक लेने के साथ स्थानीय प्रत्याशियों से भी बातचीत की।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026