Doordrishti News Logo

जोधपुर,चमत्कारिक दक्षिण मुख सिगनापुर सिद्ध शनि पीठ शनिधाम शास्त्री नगर में आज कोरोना गाइडलाइंस व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महंत हेमंत बोहरा के मुख्य सानिध्य में शनि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तेल से दक्षिण मुखी शनि देव का अभिषेक किया गया। शाम 7 से 8 बजे तक वर्चुअल माध्यम से ज़ूम एप पर दर्शन, पूजा का प्रसारण किया गया। शाम को 8 बजे भोग लगाकर 501 नारियलों से महाआरती की गई।

दिन में ई माध्यम से आयोजित वेबीनार के प्रारम्भ में प्रवक्ता अशोक चौधरी ने कहा कि नवग्रह स्वामी शनि न्याय के देवता हैं, आज जिन विकट परिस्थितियों से हम गुजर रहे हैं ऐसे में मानवीय सभ्यता को अपने आचरण पर आत्ममंथन करना चाहिए, हमें धर्म आध्यात्म सापेक्ष जीवनशैली को आचरण में लाना होगा तभी इस सभ्यता को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

महंत हेमंत बोहरा ने शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, महालक्ष्मी योग, सूर्यग्रहण,पितरों के पक्ष के धार्मिक,आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी दी एवं संवाद के दौरान लोगों के सवालों का जवाब देते हुए कष्ट निवारण हेतु विभिन्न धार्मिक आध्यात्मिक उपाय बताए। कार्यक्रम में नारायण राम,नंद किशोर वैष्णव, बाबुलाल, कमलेश, महेश सहित मंदिर के पुजारी व शनिधाम ट्रस्ट परिवार के लोगों की भागीदारी रही।

ये भी पढ़े – अन्तर्राष्ट्रीय रेल समपार फाटक दिवस पर रेल फाटकों पर सुरक्षित संचालन की विशेष जांच

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026