Doordrishti News Logo

जोधपुर, अमर शहीद हेमू कालानी का 78वां बलिदान दिवस गुरुवार को श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर सरदारपुरा स्थित शहीद हेमू कालानी चौराहे पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। सिंधु यूथ इंटरनेशनल के तत्वावधान में आज सरदारपुरा स्थित शहीद हेमू कालानी चौराहा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अशोक मूलचंदानी ने बताया कि कार्यक्रम में सिंधु यूथ इंटरनेशनल के पदाधिकारी, सदस्य और सिंधी समाज के लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व प्रतिमा को सुबह दुग्धाभिषेक व गंगाजल से स्नान करवाया गया। चौराहे को हेमू कालानी के चित्रों से सजाया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीद हेमू कालानी के जीवन पर प्रकाश डाला। उनकी शहादत को लेकर नारे भी लगाए गए।

Related posts: