Doordrishti News Logo

वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा,सात सिलेण्डर जब्त

आरोपी भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में वाहनों में गैस भर रहा था

जोधपुर,वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा,सात सिलेण्डर जब्त। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली जगहों पर अवैध रूप से वाहनों में गैस रिफिलिंग करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर सात घरेलु सिलेण्डरों को जब्त किया है। उसे ईसी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- बड़ा भाई गिरफ्तार,छोटा नाबालिग निरूद्ध

थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बताया कि उदयमंदिर थाना क्षेत्र में भीड़भाड़ वाली जगहों पर वाहनों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वाले जूना दारू का ठेका गुलाब सागर निवासी मोहम्मद आमीन पुत्र फिरोज खां को गिरफ्तार किया गया है। वह अवैध रूप से वाहनों में उपकरण लगाकर गैस रिफिलिंग कर रहा था। उससे सात घरेलु गैस सिलेण्डरों को जब्त कर ईसी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी प्रेमदान रत्नू ने बतााय कि गैस संबंधित घटनाओं को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: