Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की रातानाडा पुलिस ने कलेक्टर आवास के सामने गली में चल रहे एक हुक्काबार पर रेड देकर संचालक को गिरफ्तार किया। हुक्काबार से कई हुक्के और अलग अलग फ्लेवर जब्त किए गए।

रातानाडा पुलिस थाने के एएसआई रघुवीरसिंह ने कलेक्टर आवास के सामने गली में अर्क कैफे पर छापा मारा। यहां पर हुक्का पिलाया जा रहा था। तब संचालक बालाजी नगर बनाड़ निवासी संजय गुर्जर पुत्र घासीराम को गिरफ्तार किया गया। बार से कई हुक्के और अलग-अलग खुशबुओं के फ्लेवर जब्त किए गए।

>>> चार दिन की बच्ची को कोई झाडिय़ों में डाल गया, चाइल्ड केयर को सुपुर्द

 

Related posts: