Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बनाड़ रोड पर गत बुधवार को कबाड़ दुकान में उसके संचालक की मौत का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्या के प्रकरण में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता लगा कि आपसी बोलचाल के बाद उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया। संदेह है कि दुकन में आग भी उसी ने लगाई होगी। फिलहाल पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी शराब का आदी बताया जाता है।

बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि बीते बुधवार को बनाड़ रोड स्थित कबाड़ की दुकान में तुलसाराम खटिक पुत्र कालूराम का शव संदिग्ध हालात में मिला था। वक्त घटना रात को दुकान में आग भी लगी हुई थी। उसके पुत्र रवि चंदेल ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

घटना में एसीपी उम्मेदसिंह की तरफ से जांच की गई। इस पर अब हत्या के आरोप में जोजरी नदी भोमियाजी का थान बनाड़ रोड निवासी जवाहरनाथ पुत्र रूपनाथ जोगी को पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने बताया कि तुलसाराम से उसकी बुधवार की रात को किसी बात को लेकर बोलचाल हुई थी। तब उसने कुल्हाड़ी से वार किया था। जिससे उसके सिर के पीछे घाव लगा था। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में जवाहरनाथ को गिरफ्तार किया गया है। दुकान में आग उसी ने लगाई या किसी और ने इस बारे में अभी पता लगाया जा रहा है। संदेह है कि जवाहरनाथ ने ही दुकान में आग लगाई थी।

ये भी पढ़े – प्रतापनगर में दिनदहाड़े सेल्समैन से 4 लाख 42 हजार रुपए लूटे

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026