जिला पूर्व में युवती और महिला से गैंग रेप के केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),जिला पूर्व में युवती और महिला से गैंग रेप के केस दर्ज। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में करवड़ और बनाड़ थाने में गैंग रेप के केस दर्ज हुए हैं। पीडि़त युवती और महिला की तरफ से मामले दर्ज कराए गए है। अग्रिम अनुसंधान आरंभ किया गया है।

पुलिस के अनुसार एक युवती की गत अगस्त माह में गुमशुदगी दर्ज हुई थी। जिस पर बाद में युवती को पुलिस दस्तयाब कर लाई थी। अब युवती ने तीन लोगों पर गैंग रेप का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है।
उसका कहना है कि आरोपी उसे बीकानेर लेकर गए जहां पर गैंग रेप किया गया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाए जाने के साथ बयान लिए है। जांच की जा रही है।

दूसरी तरफ एक महिला ने भी अपने साथ गैंग रेप किए जाने का मामला पुलिस में दर्ज कराया। उसका कहना है कि दो व्यक्तियों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसमें एक अन्य महिला ने भी सहयोग किया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता के संबंध में डांगियावास में भी एक रेप का केस दर्ज हो रखा है। फिलहाल पुलिस ने मामले में गहनात से जांच आरंभ की है।

किशोरी से दुष्कर्म,पॉक्सो का केस दर्ज 
इधर जिला पश्चिम में एक किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का प्रकरण दर्ज हुआ है। पीडि़ता के साथ जुलाई महिने में रेप की घटना हुई है। उसके चाचा की तरफ से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी गई है।