Doordrishti News Logo

विभिन्न स्थानों से कार,टैक्सी और बाइक चोरी

जोधपुर,कमिश्ररेट क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से कार,टैक्सी और बाइक चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने इस बारे में मामलों को दर्ज किया है। अब गाडिय़ों का पता लगाया जा रहा है।

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि जी-सेक्टर मदन चक्की के सामने रहने वाले महमूद खान पुत्र अब्दुल हमीद ने रिपोर्ट दी कि उसकी कार 30 दिसंबर को महालक्ष्मी स्कूल के सामने ई-मित्र के पास में खड़ी की। सुबह तक उसकी कार को अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया। कुड़ी पुलिस के अनुसार हरिओम नगर हनुमानदड़ी झालामंड निवासी प्रेमाराम पुत्र मांगीलाल की एक टैक्सी घर के बाहर से चोरी हो गई।

ये भी पढ़ें- सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाने का विरोध मुखर,6 को महारैली

शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि शिवनगर चौथी गली कुड़ी भगतासनी हाऊसिंग बोर्ड निवासी ओमप्रकाश पुत्र राधेश्याम पालीवाल अपनी बाइक लेकर जनाना विंग एमडीएम अस्पताल आया था। जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई। बनाड़ थाने में दी रिपोर्ट में हूण गांव निवासी धीर सिंह पुत्र भंवर सिंह ने पुलिस को बताया कि मंजासर चौराहा नांदड़ी क्षेत्र में खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: