Doordrishti News Logo

घर के बाहर खड़ी कार चोरी,फुटेज में दिखा वाहन चोर

जोधपुर,शहर के खेमे का कुआं स्थित एक घर के बाहर खड़ी कार रात में चोरी हो गई। कार मालिक ने इस बारे में देवनगर थाने में रिपोर्ट दी। कार चोर का पता सीसीटीवी फुटेज में लगा है जो कार को ले जाते दिखा है। पुलिस अब फुटेज से कार चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- सोलर प्लांट लगाने के नाम पर 81 हजार की ठगी

देवनगर पुलिस ने बताया कि बाड़मेर जिले के मूलकी ढाणी पचपदरा हाल खेमे का कुआं क्षेत्र में किराए पर रहने वाले गोपाराम पुत्र मोतीराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात को उसने अपनी एक इको कार को घर के बाहर खड़ा किया। सुबह उठने पर यह अपने स्थान पर नहीं मिली। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति रात साढ़े 12 से एक बजे के बीच उसकी कार को ले जाते नजर आया है। देवनगर पुलिस ने बताया कि कार चोर का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल कार का पता नहीं चला है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एक स्त्री ने स्त्री को जन्म दिया और स्त्री उदास हो गई...

February 19, 2026

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026