Doordrishti News Logo

जोधपुर से चोरी हुई कार बायतु में पकड़ी,आरोपी गिरफ्तार

  • सूचना पर पुलिस ने करवाई नाकाबंदी
  • कार बरामद

जोधपुर,जोधपुर से चोरी हुई कार बायतु में पकड़ी,आरोपी गिरफ्तार। शहर के नागौरी गेट स्थित शिपहाउस के पास से रात को कार चोरी हो गई। सूचना पर पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी करवाई। कार को बाद में बाड़मेर बायतु में नाकाबंदी में पकड़ लिया गया।

पुलिस ने कार चुराकर ले जाने को गिरफ्तार कर लिया। नागौरी गेट थानाधिकारी दयालाल ने बताया कि गुरुवार को शिपहाउस गली नंबर 2 निवासी राहुल सोनी पुत्र सुरेद्र कुमार सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसकी इको कार शिप हाउस रोड पर बुधवार की रात को खड़ा किया था। सुबह उठने पर यह कार अपने स्थान पर नहीं मिली।

कलक्टर की जन सुनवाई की खबर यहां पढ़ें- कलक्टर की जनसुनवाई में 99 प्रकरण दर्ज

पुलिस को सूचना मिलने के साथ ही कार के बारे में नाकाबंदी करवाई गई। बाद में बाड़मेर बायतु नाकाबंदी में पकड़ी गई। कार में सवार चंद्रप्रकाश नाम के युवक को दस्तयाब किया गया। उसका साथी मोहनलाल जो बाड़मेर बायतु थाने का हिस्ट्रीशीटर है मौके से भागने में सफल हो गया। पुलिस ने अब कार चोरी के आरोप में माधासर बायतु बाड़मेर निवासी चंद्रप्रकाश जाट को गिरफ्तार कर लिया है।उसके दूसरे साथी मोहनलाल उर्फ मुन्ना पुत्र शोभाराम जाट सावलसर की तलाश जारी है। पुलिस की टीम में एसआई परमेश्वर लाल, हैडकांस्टेबल सोहन सिंह, फूसाराम एवं कांस्टेबल राहुल शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026