खारिया के पास पलटी कार 3 की मौत आधा दर्जन घायल
- सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहे दोस्त
- दो घायलों को भेजा जोधपुर
- रात दो बजे के लगभग हुई दुर्घटना
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खारिया के पास पलटी कार 3 की मौत आधा दर्जन घायल।निकटवर्ती बिलाड़ा के खारिया मीठापुर गांव के पास में रात दो बजे एसयूवी पलटी खा गई। हादसे में चालक सहित तीन की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्यादा युवक घायल हो गए। दो बुरी तरह घायलों को जोधपुर भेजा गया है। सूचना पर देर रात पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को बिलाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
बिलाड़ा थाने के एएसआई भगवान सहाय ने बताया कि बिलाड़ा के सरगरों का बास के रहने वाले आठ दस युवक रात दो बजे किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जैतारण से अर्टिका कार से लौट रहे थे। रात दो बजे के आस पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई।
जोधपुर की अक्षिता ने किया शहर और देश का नाम गौरवान्वित
हादसे में आकाश पुत्र भैराराम सरगरा,रवि पुत्र हेमराज और अभिषेक पुत्र नरपत चौहान की मौत हो गई। कार को चालक रवि चला रहा था,जो इस हादसे में मारा गया। कार में सवार आधा दर्जन अन्य युवक घायल हो गए। इनमें दो घायलों सूरज पुत्र ललित और पिंटू पुत्र पूनाराम को देर रात में ही जोधपुर रैफर कर दिया गया। एएसआई भगवान सहाय के अनुसार हादसे का कारण पता लगाया जा रहा है। शवों को कार्रवाई के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। यह संभवत: किसी शादी समारोह से लौट रहे थे।
