Doordrishti News Logo

जोधपुर: फ्लैट में काम करने वाली नौकरानी और साथी पर रुपए चुराने का संदेह

महिला ने दी नामजद रिपोर्ट

जोधपुर(डीडीन्यूज),जोधपुर: फ्लैट में काम करने वाली नौकरानी और साथी पर रुपए चुराने का संदेह।शहर के पाल रोड स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चोरी हो गई।फ्लैट मालकिन ने अपनी नौकरानी और उसके साथी पर 1.94 लाख के आस पास रुपए चुराने का संदेह जताते हुए अब रिपोर्ट दी है। घटना 24 जून की है। फिलहाल पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।

मादक पदार्थ तस्करी के आरोपी को चित्तौड़गढ़ जेल से लाई पुलिस

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के हैडकांस्टेबल रतनाराम ने बताया कि पाल रोड स्थित एक अपार्टमेंट के फ्लैट मालकिन पूजा जड़ेजा की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है। यहां जोधपुर में रेस्टारेंट चलाती है। वह दिन भर रेस्टोरेंट में व्यस्त रहती है। उसके फ्लैट पर काम करने एक महिला आती है। जिसके द्वारा फ्लैट से 1.94 लाख के आस पास नगदी को चुरा लिया गया। फ्लैट मालकिन ने जब रूपयों की जरूरत हुई तो वह अपने स्थान पर नहीं मिले। इस पर उसने नौकरानी और उसके एक साथी दिनेश पर रूपए चोरी करने का संदेह जताया है। हैडकांस्टेबल रतनाराम ने बताया कि प्रकरण दर्ज किया गया है,अग्रिम जांच की जा रही है।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed