Doordrishti News Logo

कैप्टन वरुण सिंह का भी हुआ निधन तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में हुए थे घायल

तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल विपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन हो गया। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उल्लेखनीय है कि 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ हो गया था। इस हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 लोगों का निधन हो गया था। इस हैलीकेप्टर दुर्घटना में सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ही अकेले बचे थे। वे घायल थे उनका इलाज अस्पताल में चल रहा था, बुधवार को कैप्टन वरुण भी जिंदगी की जंग को हार गए। भारतीय वायु सेना ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

कैप्टन वरुण सिंह का भी हुआ निधन तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए थे

उल्लेखनीय है कि देश के प्रथम (सीडीएस) चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत तमिलनाडु के कुन्नूर क्षेत्र के घने जंगलों में दोपहर 12:20 बजे सेना का एक एमआई-17-V5 हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने पर हैलीकॉप्टर में आग लग गई। हैलीकॉप्टर में चीफ आफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जर्नल विपिन रावत और उनकी पत्नी सहित सेना के 14 लोग थे जिसमें जनरल रावत और उनकी पत्नी मधुलिका सहित 13 लोगों का दुःखद निधन हो गया था। इस हादसे में बचने वाले अकेले व्यक्ति ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह है थे। उनका शरीर भी दुर्घटना में बुरी तरह से झुलस गया था।

वे मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती थे लेकिन वे भी आज बुधवार को जिंदगी की जंग हार गए। पिछले वर्ष तेजस फाइटर जेट उड़ाते समय तकनीकी दिक्कत के बावजूद उन्होंने साहस का परिचय देते हुए फाइटर को सुरक्षित उतारा था। इसके लिए उन्हें शौर्य चक्र प्रदान किया गया था। इस हेलीकाप्टर में जनरल रावत और उनकी पत्नी सहित 14 लोग सवार थे जिम से अब एक भी नही बचे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

राज्यपाल बागड़े पहुंचे केंद्रीय मंत्री शेखावत के निवास पर

February 21, 2026

पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने किया आईआईटी व एनआईईएलआईटी रोपड़ का दौरा

February 20, 2026

विधि संकाय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज से

February 19, 2026

लम्हों ने ख़ता की थी,सदियों ने सज़ा पाई

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

राजनीति के खेल की बेल में उलझा बजट सत्र

February 10, 2026

महाशिवरात्रि पर शहर में होगा उज्जैन सा नजारा

February 9, 2026