Doordrishti News Logo

ग्राम सभा, वार्ड सभा तथा मतदान केन्द्रों पर होगा कैम्पों का आयोजन

मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

जोधपुर, जिले में 1 जनवरी-2022 के संदर्भ में मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार 13 नवम्बर व 20 नवम्बर को ग्राम सभा, वार्ड सभा का आयोजन तथा रविवार 14 व 21 नवम्बर को मतदान केन्द्रों पर कैम्पों के आयोजन किए जाएंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मदनलाल नेहरा ने बताया कि 13 एवं 20 नवम्बर शनिवार को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय निकायों में ग्राम सभा, वार्ड सभा का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान मतदाता सूचियों को साफ सुथरा एवं त्रुटि रहित बनाने के लिए मतदाता सूचियों के पठन के बाद मौके पर ही पात्र व्यक्तियों से मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे तथा मृत, स्थानान्तरित व्यक्तियों को चिन्हित करने व नाम विलोपित करने की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार शनिवार 14 व 21 नवम्बर को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शिविरों के आयोजन हेांगे।

शिविर में संबंधित बूथ के सभी बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहकर पात्र व्यक्तियों से मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे तथा मृत एवं स्थानान्तरित व्यक्तियों को चिन्हित करने व नाम विलोपित करने की कार्यवाही की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता अपने घर से ही मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं या उसमें सुधार या हटा सकते हैं। अपने मोबाईल नम्बर दर्ज करने पर समय-समय पर आवेदन की प्रगति एवं कार्ड डाउनलोड करने जैसी सुविधाएं भी प्राप्त कर सकते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026