परिवार डांगड़ी रात और गंगा प्रसादी में गया था
जोधपुर, शहर के प्रतापनगर इलाके लालालाजपत रॉय कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले उसने अपनी पत्नी को फंदा लगाने की बात की। तब पत्नी ने रिश्तेदार को फोन किया। रिश्तेदार पहुंचता तब तक वह फंदे पर झूल गया। परिवार के लोग डांगड़ी रात और गंगा प्रसादी कार्यक्रम में गए हुए थे।
प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि लालालाजपत रॉय कॉलोनी में रहने वाले 35 साल के किशन तंवर पुत्र अमरचंद मेघवाल ने रविवार की रात को अपने घर में रस्सी से फंदा बनाकर पंखे के हुक में झूल गया। उसकी पत्नी ने रिश्तेदार बलदेवनगर गली नंबर 13 में रहने वाले जितेंद्र को फोन किया था।

मरने से पहले किशन ने पत्नी को फोन कर फंदा लगाने की बात की। बाद में रिश्तेदार जितेंद्र घर पर पहुंचा तब दरवाजा अंदर से बंद मिला। इस पर पड़ौसियों की मदद से दरवाजे की कुुं डी खोली गई। किशन को फंदे से उतार कर महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। थानाधिकारी ने बताया कि मृतक की पत्नी व परिवार के लोग रिश्तेदारी में डांगड़ी रात व गंगा प्रसादी में गए हुए थे।
>>> नगर निगम कर्मचारियों का किया सम्मान

Related posts:

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

बाइक की टक्कर से आरटीओ एजेंट की मौत

स्कूटी सवार स्लीप होकर गिरा अस्पताल में मौत

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

