Doordrishti News Logo

सर्व तीर्थमयी माता सर्व देवमय: पिता।
मातरं पितरं तस्मात् सर्वयत्नेन पूजयते।। 

जोधपुर,मातृ पितृ पूजन दिवस के उपलक्ष में लूणी पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचाखुर्द की बुलबुल वीरबालाओं एवं छात्र छात्राओं ने  विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के तहत अपने माता पिता की पूजा की।

Celebrated-Mother-Father's-Worship-day.jpg

कुमकुम का तिलक लगाया और उनकी आरती किया और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। गाइड कैप्टन शशि शर्मा के अनुसार बुलबुल छात्राओं ने माता-पिता के प्रति सम्मान, सेवा, आज्ञा पालन करने का प्रण लेकर अपने सभी मित्रों व भाई-बहनों से भी आग्रह किया कि कोई भी अपने माता-पिता को वृद्ध आश्रम में नहीं छोड़े। प्रधानाचार्य रूपाराम राठौड़ ने बुलबुल छात्राओं के प्रण की सराहना करते हुए कहा कि माता-पिता के चरणों में ही स्वर्ग होता है। राठौड़ ने कहा माता-पिता के ह्रदय से विशेष मंगलकारी आशीर्वाद बुरे विचारों और विकारों से बचाकर इंद्रिय संयम एवं आत्मसामर्थ्य विकसित करने में मददगार होता है। गाइड कैप्टन शशी शर्मा ने कहा कि माता सर्व तीर्थमयी और पिता संपूर्ण देवताओं का स्वरूप है। इसलिए सभी प्रकार से यत्नपूर्वक माता-पिता का पूजन करना चाहिए। जो माता-पिता की प्रदक्षिणा करता है उसके द्वारा सात द्वीपों से युक्त पृथ्वी की परिक्रमा पूर्ण हो जाती है। 14 फरवरी को मनाए जाने वाले मातृ पितृ पूजन दिवस के अवसर पर राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मंडल मुख्यालय जोधपुर की ओर से ऑनलाइन प्रसारित संदेश में सीओ गाइड सुयश लोढा ने कहा कि इस दिन मातृ -पितृ पूजन काम विकार की बुराई व दुष्चरित्रता की दलदल से ऊपर उठा कर उज्जवल भविष्य, सच्चरित्रता एवं सदाचारी जीवन की ओर ले जाता है।

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed