Doordrishti News Logo

राजस्थान को विकास के नए पथ पर ले जाने वाला बजट-शेखावत

जोधपुर,राजस्थान को विकास के नए पथ पर लेजाने वाला बजट-शेखावत।केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सर्वसमावेशी विकास का बजट प्रस्तुत करने के लिए राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी को शुभकमानाएं दीं। अपनी प्रतिक्रिया में शेखावत ने कहा कि भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट हर वर्ग के सपने पूरे होने की गारंटी है। अब डबल इंजन की सरकार राजस्थान को विकास के नए पथ पर लेकर जाएगी। इस बजट के माध्यम से राजस्थान देश का ग्रोथ इंजन बनेगा।

यह भी पढ़ें – खांडाफलसा थाने का हिस्ट्रीशीटर तलवार सहित गिरफ्तार

शेखावत ने कहा कि भजनलाल सरकार के बजट के दायरे से कोई छूटा नहीं है। हर वर्ग को यह बजट अपने लिए लगेगा और हर वर्ग स्वयं को सशक्त महसूस करेगा। नारी शक्ति,अन्नदाता, युवाओं और गरीबों का बजट में विशेष ख्याल रखा गया है। 5 साल में 4 लाख नौकरियों से युवा सशक्त होगा। ब्याज मुक्त लोन देने के अलावा किसानों के लिए कई घोषणाएं बताई हैं कि भाजपा सरकार किसानों की हितैषी है। 15 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने से हमारी माताएं-बहनें का सशक्तीकरण होगा। महंगाई से राहत देने के लिए कई ठोस कदम बजट में उठाए गए हैं।

पर्यटन और संस्कृति की चर्चा करते हुए शेखावत ने कहा कि पर्यटन व संस्कृति के सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण से वित्त मंत्री दीया कुमारी ने विजन शानदार प्रस्तुत किया है। राज्य में 20 लाख परिवारों को पर्यटन से रोजगार मिलता है। राजस्थान की नई पर्यटन नीति, राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड और राजस्थान हेरिटेज कंवर्जेशन बोर्ड बनाने की घोषणा स्वागत योग्य है। पर्यटन और संस्कृति पर 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा व्यय करने से राजस्थान में पर्यटन उद्योग को नई गति मिलेगी। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र खाटू श्यामजी मंदिर का काशी विश्वनाथ की तर्ज पर कॉरिडोर बनाने समेत धार्मिक स्थलों के विकास की घोषणाएं सराहनीय है और इनका हृदय से स्वागत है।

Related posts:

पानी की समस्या को लेकर टंकी पर चढ़े लोग: कूदने की चेतावनी

April 30, 2026

दिनदहाड़े घर से पांच लाख का सोना और तीन लाख की चांदी ले गए

April 30, 2026

बीकानेर पुलिस हिरासत से फरार आरोपी राइका बाग स्टेशन पर पकड़ा गया

April 30, 2026

जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

April 30, 2026

विवाह कार्यक्रम के लिए वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आवंटन के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित

April 30, 2026

कलक्टर ने किया पीएचईडी कार्यालय का औचक निरीक्षण

April 30, 2026

भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के मई में 14 ट्रिप रद्द

April 30, 2026

बीएल मीणा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान वित्त सलाहकार

April 30, 2026

26 जुलाई तक 27 ट्रिप और करेंगी 3 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनें

April 30, 2026