Doordrishti News Logo

बजट सर्वांगीण इतिहास रचने वाला और जन-जन के लिए कल्याणकारी- सोलंकी

  • राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी ने की बजट की तारीफ
  • मुख्यमंत्री का जताया आभार

जोधपुर,राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री द्वारा पेश बजट को लोक मंगलकारी एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास का इतिहास रचने वाला बताया है। सोलंकी ने कहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पेश राजस्थान बजट 2023-24 में सभी वर्गों हेतु जनकल्याणकारी घोषणाएँ, राहत एवं सुविधाओं की घोषणा कर “बचत,राहत एवं बढत“ स्लोगन को प्रतिपादित किया है। मुख्यमंत्री द्वारा युवाओं,विद्यार्थियों,किसानों, पशुपालकों,महिलाओं सहित आमजन को राहत देने वाला अत्यधिक सुहावना बजट दिया गया है।

ये भी पढ़ें- 4 जोड़ी रेलसेवाओं के अहमदाबाद स्टेशन समय में आंशिक परिवर्तन

उन्होंने कहा कि इस बजट में विगत 4 वर्षो की तरह जनता पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लगाया,बल्कि सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं, विकास परियोजनाएं एवं शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यावरण क्षेत्र के लिए महत्त्वपूर्ण घोषणाएँ की गई है।सोलंकी ने कहा कि इस प्रकार यह लोक कल्याणकारी बजट युवाओं, महिलाओं,संविदा कर्मियों, किसानों, पशुपालकों,सहित आमजन की भावनाओं के अनुरूप विकसित राजस्थान बनाने की दिशा में समर्पित है। मुख्यमंत्री द्वारा हमेशा की तरह जोधपुर को विशेष सौगातें भी दी गई हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार एवं साधुवाद व्यक्त किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: