Doordrishti News Logo

भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन

  • तीन पैकिट में 2.3 किग्रा हेरोइन बरामद
  • अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ रुपये है कीमत

जोधपुर,भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने गिराया पाकिस्तानी ड्रोन। बुधवार मध्यरात्रि को रायसिंहनगर सेक्टर श्रीगंगानगर से लगी भारत-पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों को पाकिस्तान की ओर से आ रहे ड्रोन की आवाज सुनाई देने पर जवानों ने तत्काल प्रभाव से पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग कर पाकिस्तानी ड्रोन को गिरा दिया। गुरुवार सुबह इलाके की सघन जांच के दौरान वहां से 3 पैकेट संदिग्ध हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।इस ऑपरेशन में 3 पैकेट संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन लगभग 2.3 किलोग्राम) बरामद हुई है जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 12 करोड़ रुपये आंकी गई है।

यह भी पढ़ें- अपनी बाल विवाहिता को भगाकर ले गया,पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज

सीमा सुरक्षा बल द्वारा बरामद हेरोइन को विस्तृत जांच के लिए सम्बधित एंजेंसी को सुपुर्द किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पार से ड्रोन द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के निरंतर नापाक प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन सीमा सुरक्षा बल के सजग व सतर्क जवानों द्वारा उनकी कोशिशों को नाकाम किया जाता रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026