Independence Day

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीएसएफ अलर्ट मोड पर

जोधपुर(डीडीन्यूज),स्वतंत्रता दिवस को लेकर बीएसएफ अलर्ट मोड पर।स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को लेकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) पूरी तरह से सतर्क है और अलर्ट मोड में काम कर रही है। बीएसएफ दोनों संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमाओं भारत-पाकिस्तान और भारत- बांग्लादेश की निगरानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है।

यह भी पढ़िए – रामदेवरा के लिए 3 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन

बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 6,500 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा बीएसएफ के द्वारा की जा रही है। दोनों सीमाएं सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील हैं, विशेष रूप से स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद सीमा क्षेत्रों में गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है,जिसके मद्देनज़र बीएसएफ ने ऑपरेशन ‘अलर्ट’ को लगातार जारी रखा है। इसके तहत निगरानी और गश्त को तेज़ किया गया है तथा सुरक्षा के हर पहलू को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

बीएसएफ द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में स्ट्रेंथ और सर्विलांस को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अत्याधुनिक उपकरणों के साथ-साथ मानवीय संसाधनों को भी बढ़ाया गया है। इसके साथ ही सीमा पर बसे लोगों की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया गया है। जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को सतर्क और सजग रहने की जानकारी दी जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दी जा सके। बीएसएफ देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किसी भी प्रकार की चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026

कल से बदलेगा एयर ट्रैफिक, मुंबई-जोधपुर-दिल्ली के बीच नई उड़ान

August 30, 2026

राजस्थान हाईकोर्ट के रोस्टर में फिर बदलाव

August 30, 2026

विमर्श:नारी को पराधीन नहीं, संरक्षणीय मानने वाली सनातन दृष्टि

August 30, 2026