Ramdevra

रामदेवरा के लिए 3 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन

जोधपुर(डीडीन्यूज),रामदेवरा के लिए 3 जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन। रेलवे द्वारा रामदेवरा मेले के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 3 जोडी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार ये ट्रेनें चलेंगी।

यह भी पढ़िए – दो से चार गुना रिटर्न का झांसा देकर 35 लाख रुपए की ठगी

1.गाडी संख्या 04737, श्रीगंगानगर-पोकरण मेला स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त से 03 सितंबर तक (10 ट्रिप) श्रीगंगानगर से 10.15 बजे रवाना होकर 20.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04738, पोकरण- श्रीगंगानगर मेला स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त से 03 सितंबर तक (10 ट्रिप) पोकरण से 20.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 07.50 बजे श्रीगंगानगर पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में केसरी सिंहपुर,श्रीकरनपुर,गजसिंह पुर,राय सिंह नगर,जैतसर,सूरतगढ, राजियासर,अरजनसर,महाजन, लूनकरनसर,धीरेरा,लालगढ, कोलायत,फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 07 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित),08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 17 डिब्बे होगे।

2.गाडी संख्या 04739,लालगढ- रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त से 03 सितंबर तक(10ट्रिप) लालगढ से 17.30 बजे रवाना होकर 20.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04740,रामदेवरा-लालगढ मेला स्पेशल ट्रेन 25 अगस्त से 03 सितंबर तक (10 ट्रिप) रामदेवरा से 20.45 बजे रवाना होकर 23.35 बजे लालगढ पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में कोलायात व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में 03 थर्ड एसी (लॉक रहेगे),06 द्वितीय शयनयान (अनारक्षित),04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 15 डिब्बे होंगे।

3.गाडी संख्या 04865,भगत की कोठी (जोधपुर)-रामदेवरा मेला स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त से 07 सितंबर तक भगत की कोठी से 09.10 बजे रवाना होकर 13.15 बजे रामदेवरा पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04866,रामदेवरा- भगत की कोठी (जोधपुर) मेला स्पेशल ट्रेन 22 अगस्त से 07 सितंबर तक रामदेवरा से 14.00 बजे रवाना होकर 17.45 बजे भगत की कोठी पहुॅचेगी। यह ट्रेन मार्ग में जोधपुर,राईका बाग,महामंदिर, मन्डोर,मारवाड मथानियाँ,तिवरी, ओसियाँ,मारवाड लोहावट व फलौदी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 09 डिब्बे होगे।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026