Teej

सोनिया राठी बनी अदिता तीज क्वीन सीजन-2

जोधपुर(डीडीन्यूज),सोनिया राठी बनी अदिता तीज क्वीन सीजन-2।पाल गांगाणा स्थित अरिहंत अदिता सोसाइटी में अदिता तीज क्वीन सीजन-2 उत्सव का भव्य आयोजन किया गया,जिसमे सोसाइटी की 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साह व उमंग से भाग लिया।

यह भी पढ़िए – राजस्थान सरकार कृषक कल्याण के क्षेत्र में कर रही उल्लेखनीय कार्य-केन्द्रीय कृषि मंत्री

उत्सव में म्यूजिकल चेयर,चिट गेम, तंबोला,मेंहदी के साथ ही अन्य कई रोमांचक गेम्स का आयोजन किया गया,जिसके प्रथम,द्वितीय व तृतीय को पुरस्कार व सभी महिलाओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।सभी महिलाओं ने नाच गानों पर नृत्य पर धमाल मचा कर उत्सव का ओर उत्साह बढा दिया। इस अवसर पर लजीज व्यंजनों की स्टालों पर भी महिलाओं की भीड उमड़ पड़ी।

आयोजकों और स्पॉन्सर्स द्वारा सोनिया राठी को अदिता तीज क्वीन का खिताब दिया गया। खुशबू टोंगरिया प्रथम रनर अप और मोनिका सेकण्ड रनर अप रही। तीनों को ताज पहनाकर व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उत्सव का सभी महिलाओं ने आनंद लिया।


विज्ञापन के लिए 9414135588 पर संपर्क कीजिए 

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026