बीएसएफ महानिरीक्षक ने किया भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का दो दिवसीय दौरा
जोधपुर,बीएसएफ महानिरीक्षक ने किया भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का दो दिवसीय दौरा। एमएल गर्ग,महानिरीक्षक,राजस्थान सीमांत मुख्यालय सीमा सुरक्षा बल जोधपुर ने श्रीगंगानगर से लगी भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा का दो दिवसीय दौरा 11 जुलाई को शुरु किया। दौरे के प्रथम दिन महानिरीक्षक राजस्थान सीमांत ने श्रीकरणपुर इलाके में नग्गी युध्द स्मारक पर शहीद वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की, इसके बाद श्रीगंगानगर के सीमावर्ती इलाके की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए। उन्होंने प्रसिद्ध सीमा चौकी हिन्दुमल कोट में रात्रि डोमिनेशन का भी निरीक्षण किया।
यह भी पढ़ें – विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी
महानिरीक्षक ने ड्रग्स तस्करी की रोकथाम के लिए सीमा सुरक्षा बल के सभी कार्मिकों के अथक प्रयासों की सराहना की तथा निर्देश दिये कि राज्य पुलिस तथा अन्य एजेंसियों के साथ और अधिक समन्वय एवं सामंजस्य स्थापित करते हुए काम करें ताकि तस्करों का नेटवर्क पूर्ण रूप से ध्वस्त किया जा सके।
महानिरीक्षक ने शुक्रवार को सेक्टर श्रीगंगानगर मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा आपरेशनल गतिविधियों की जानकारी ली। जवानों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनी तथा निराकरण के लिए दिशा निर्देश जारी किए। इस अवसर पर महानिरीक्षक के अलावा एस शिवा मूर्ती उप महानिरीक्षक, सत्येन्द्र गिरी उप महानिरीक्षक, विदुर भारद्वाज उप महानिरीक्षक, भवानी सिंह कमाण्डेंट के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

